कलान: परौर मैं भू कटान एवं हैदलपुर में बाढ़ से चली गई किसानो कि फसले अन्नदाता परेशान।
शाहजहांपुर जनपद के परौर क्षेत्र के ग्रामपरौर के मजरा मोहनपुर तथा नारायण नगर पश्चिम में भू कटान होने के कारण यहां के करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की जमीन रामगंगा में समा गई है जिससे यहां के लोग मजदूरी करने के लिए मजबूर हो गए हैं। जहां पर इन लोगों के खेतों में धान गेहूं समेत सब्जियों की खेती होने से घर गृहस्ती का खर्चा सही तरीके से चल रहा था.