कलान: कोलाघाट पुल को चालू करने के लिए 22 जुलाई से शुरू होगा आंदोलन, एसडीएम को दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर के एक डिग्री कॉलेज में कोलाघाट पुल संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी ने एक मीटिंग की।जिसमें उन्होंने कोलाघाट पुल से हल्के चार पहिया वाहनों को चलाए जाने की मांग करते हुए 22 जुलाई से विशाल धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 25 जुलाई से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इन मांगों को लेकर एसडीएम को एक ज्ञापन दिया।