कलान: परौर के पास रामगंगा में बाढ़ का पानी उतार पर लेकिन भूमि का कटान हुआ तेज
शाहजहांपुर जनपद परौर क्षेत्र में रामगंगा का पानी उतार पर है। लेकिन रामगंगा ने कटानकाफी तेज शुरू कर दिया है। नारायन नगर में रामगंगा काटन करती हुई गांव की तरफ बढ़ रही है तथा रामगंगा ने काफी लोगों के खेत काट दिए हैं। यही क्रम ग्राम दहेलिया में चल रहा है रामगंगा ने सैकड़ो बीघा जमीन काटकर ग्राम दहेलिया की तरफ बढ़ रही है।