दावथ: प्रखंड क्षेत्र में शांतिपुर माहौल में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन, प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Dawath, Rohtas | Oct 3, 2025 दावथ प्रखंड क्षेत्र में आज शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। विसर्जन जुलूस में भक्तों ने मां दुर्गा की आरती, गीत और जयकारे लगाते हुए माँ को विदाई दी। विसर्जन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।