शिवहर: नगर सभापति राजन नंदन सिंह ने सदर अस्पताल पथ में वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत चल रहे नाला निर्माण कार्य का लिया जायजा
नगर सभापति राजन नंदन सिंह ने सदर अस्पताल पथ में पहुंचकर वॉटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत चल रहे नाला निर्माण कार्य का जायजा लिया है. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा है कि नाला निर्माण के गुणवत्ता के कार्य में लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी. समय-समय पर अधिकारियों के द्वारा इसकी जांच कराई जाएगी. उन्होंने बताया की बरसात से पूर्व काम पूरा करने का प्रयास की जा रही है