बज्जू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बज्जू थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि एनडीपीएस एक्ट में दर्ज एक मामले में वांछित आरोपी इस्माइल खान उर्फ इस्लाम खान पुत्र समसू खान को पकड़ा