राजातालाब: बनकट रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत
बनकट रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के बनकट रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया।