भिनाय: बांदनवाड़ा तालाब के पास स्कोर्पियो कार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत, भिनाय पुलिस थाने में मामला दर्ज
Bhinay, Ajmer | Apr 12, 2026 पुलिस थाना भिनाय अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर बांदनवाड़ा तालाब के पास स्कोर्पियो कार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने रविवार सुबह 8 बजे जानकारी दी। मृतक नंदराम कॉलोनी झोटवाड़ा जयपुर निवासी अरविन्द प्रसाद है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया।