चुनार: हसीपुर गांव में शार्ट सर्किट से आग लगने से एक बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
चुनार तहसील क्षेत्र के हसीपुर गांव में शार्ट सर्किट से आग लग जाने से किसानों का एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आसपास के किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह आग को तत्काल नहीं बुझा सके। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक एक बीघा फसल जलकर राख हो गई थी। किसी तरीके से कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया जा सका।