मैहर: पौड़ी पुल से 10 फीट नीचे गिरा कुरकुरे से भरा ट्रक, चालक सुरक्षित; सामान ले जाने और मारपीट का आरोप
कटनी से सतना की ओर कुरकुरे लेकर जा रहा एक ट्रक मैहर के पौड़ी क्षेत्र में पुल से करीब 10 फीट नीचे गिर गया। हादसे में ट्रक चालक रूपलाल भूमिया सुरक्षित बच गया। चालक रूपलाल भूमिया का आरोप है कि दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे करीब चार लोग ट्रक में भरे कुरकुरे ले गए और चालक का मोबाईल तोड़ा।