बहराइच: चैतुपुरवा में मकान निर्माण के दौरान श्रमिक को लगा करंट, हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत चैतुपुरवा में काम करते समय श्रमिक 11 हजार लाइन की चपेट में आ गया। जिससे श्रमिक झुलस गया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत स्थिर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि श्रमिक काम करने के लिए गया था। तभी अचानक 11000 लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलस गया। इलाज जारी है।