सोहागपुर: गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस से उतरते समय महिला ट्रेन की चपेट में आई, पैर कटा; RPF पुलिस ने अस्पताल भेजा
शहडोल रविवार को लगभग 12:00 बजे RPF पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते समय एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई और उसका पैर कट गया जिसके बाद RPF पुलिस के द्वारा महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है,आरपीएफ पुलिस ने बताया है कि लापरवाही के कारण यह घटना घटित हुई है।