गोरखपुर: शादी का झांसा देकर लोगों को गोरखपुर बुलाते,फिर पुलिस बनकर उनको डरा धमकाकर धनउगाही करने वाले गैंग पर पुलिस ने कसा शिकंजा
गैंग बनाकर अंतर्राज्यीय लोगो को शादी का झांसा देकर गोरखपुर में बुलाकर उनकी फर्जी शादी कराकर व स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर,उनको बंधक बनाकर धन उगाही करने वाले 08 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं।गैंग लीडर अंकुर सिंह अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गैंग बनाकर अंतर्राज्यीय लोगो को जनपद में बुलाकर उनसे धनउगाही करता था।