ठाकुरगंज: मवेशी व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में प्राथमिकी, नामजद आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
ठाकुरगंज थाना के अंतर्गत अगस्त माह में प्रतिवेदित मवेशी व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में प्राथमिकी नामजद आरोपी बहादुरगंज निवासी मंज़र को गिरफ्तार किया गया है ।पुलिस पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने शनिवार को शाम के लगभग 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जहरूल की शिकायत पर ठाकुरगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में थी.