हुज़ूर: भोपाल के गौतम नगर थाने के सामने से एक युवक का अपहरण, आरोपियों ने निर्वस्त्र कर पीटा
Huzur, Bhopal | Oct 4, 2024 भोपाल में एक युवक को अगवा कर मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। आरोप है कि अशोका गार्डन थाने की गुंडासूची में शामिल दो व्यक्तियों ने साथियों के साथ मिलकर युवक को गौतम नगर थाने के सामने से अगवा किया, फिर कार से इंडस्ट्रियिल एरिया की बंद फैक्ट्री में ले गए। यहां उसे निर्वस्त्र कर उसके ऊपर ठंडी बियर डाली। फायरिंग कर आरोपियों ने उसे पैरों में झुकवाया।