लखीमपुर: संकटा देवी रोड पर बन रहे डिवाइडर के कारण व्यापारियों को हो रही समस्या, आक्रोशित व्यापारियों ने रोड को किया जाम
संकटा देवी रोड पर सड़क चौड़ीकरण होने के बाद बेहतर आवागमन के लिए सड़क के बीच डिवाइडर बनाया जा रहा है। सड़क के बीच बन रहे डिवाइडर से संकटा देवी और गल्ला मंडी के व्यापारियों को समस्या हो रही है। आक्रोशित व्यापारियों ने शुक्रवार को संकटा देवी रोड पर जाम लगा दिया। व्यापारियों का कहना है कि डिवाइडर बनने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।