लखीमपुर: ड्यूटी जा रहे बाइक सवार होमगार्ड को बैदापुर के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर होमगार्ड की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
हैदराबाद थाना क्षेत्र के बैदापुर के पास बाइक सवार होमगार्ड रंजीत वर्मा को बीते दिन अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। बीते दिन बाइक पर सवार होकर होमगार्ड ड्यूटी करने जा रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।