धौलपुर: चंबल में बजरी से भरे ट्रक के परिवहन के दौरान रैकी के आरोपी को पुलिस ने थाना इलाके से किया गिरफ्तार
जिले की सदर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित चंबल बजरी परिवहन की पुलिस और खनन विभाग की रैकी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी के कब्जे से पुलिस ने काले रंग की स्कोर्पियो गाड़ी को भी जप्त किया है। कार्यवाही को लेकर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया है कि 2 अक्टूबर 2024 को मुखबिर की सूचना पर सदर चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान