टाटगढ़: काना खेजड़ी में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, जल संरक्षण का दिया संदेश, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में
Tatgarh, Ajmer | May 31, 2026 टॉडगढ़। रविवार दोपहर 3 बजे जानकारी अनुसार राजस्थान सरकार के वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत ग्राम पंचायत टॉडगढ़ एवं नवीन ग्राम पंचायत गुजरगम्मा की महिलाओं द्वारा गांव काना खेजड़ी स्थित तालाब के पास जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर जल देवता की पूजा-अर्चना की