हरदोई: उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर रसखान प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय कार्यक्रम का पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
Hardoi, Hardoi | Jan 24, 2024 उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर रसखान प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी ने पुष्प गुच्छ देकर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का स्वागत किया।