हरदोई: दीवानी न्यायालय में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक ने बालक की हत्या में अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा दी
Hardoi, Hardoi | Jan 24, 2024 अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 1 प्रीति श्रीवास्तव ने दोपहर 3 बजे दीवानी न्यायालय में बालक की हत्या में दोषसिद्ध पाए जाने पर अभियुक्त गोविंद को आजीवन कारावास की सजा दी है। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता राकेश बाजपेयी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी मुकदमा घनश्याम ने 12 मई 2018 को बेटे की हत्या का अभियुक्त गोविंद पर केस दर्ज कराया था।