चाकुलिया प्रखंड के बिरदोह गांव के युवा किसान सुकांत नायक को मिश्रित बागवानी योजना में बेहतरीन कार्य के लिए प्रखंड कार्यालय में प्रमुख धनंजय करुणामय, बीडीओ आरती मुंडा व बीपीओ लीला सोलंकी ने सम्मानित किया।सुकांत ने डेढ़ एकड़ जमीन में आम, अमरूद, नींबू, केला, आंवला, चीकू सहित कई फलदार पौधे और टमाटर, भिंडी, मटर, खीरा, गाजर जैसी सब्जियों की खेती कर मिसाल पेश की है