थानेसर: भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर शाहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने की शिरकत
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष में शाहाबाद में समरसता सद्भाव उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी,गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज सहित कई संतों ने शिरकत की। केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष में आज शाहबाद में समरसता सद्भाव उत्सव मनाया गया है।