मोहनलालगंज: तेज रफ्तार का कहर: 12 वर्षीय अर्पित की मौत से मचा बवाल, सड़क जाम
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल 12 वर्षीय अर्पित चौरसिया की इलाज के दौरान मौत से इलाके में तनाव फैल गया। उत्तरगांव निवासी अर्पित को 31 मार्च को टिकरा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण भड़क उठे।