बांधवगढ़: उमरिया: NH-43 पर देर रात भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में कई युवक घायल
उमरिया जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा भरौला गांव स्थित मंसूरी पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में कई युवक घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक एक बाइक में कटनी निवासी सचिन सूर्यवंशी, राजाराम, मुन्ना और भोलेनाथ सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर धनवाही के तीन लोग सवार थे।