दिनारा: दिनारा के लाल शुभम पांडे भारतीय नौसेना में बने सब लेफ्टिनेंट, रोहतास में खुशी की लहर
Dinara, Rohtas | May 28, 2026 दिनारा प्रखंड के कोनी गांव निवासी शिक्षक अशोक पांडे एवं गृहणी सुनीता देवी के पुत्र शुभम पांडे ने कठिन परिश्रम, परीक्षा और प्रशिक्षण के सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आज गुरुवार को 11 बजे भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। शुभम पांडे की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र ने खुशी की लहर है। इस मौके पर माता-पिता ने सुनहरी पट्टी पहनाई।