पट्टी: वट सावित्री व्रत पर पट्टी कस्बे में सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा की
ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर शनिवार को पट्टी तहसील क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ वट सावित्री व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। पंचांग के अनुसार इस वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 16 मई शनिवार को सुबह 5 बजकर 12 मिनट से प्रारंभ होकर रात