परसिया: विधायक के साथ पहुंचे उरधन के किसानों ने कलेक्टर को बताई वेकोलि की वाद खिलाफी कलेक्टर ने कहा SDM , GM से करेंगे बात
उरधन गांव के किसान परासिया विधायक सोहन बाल्मिक के साथ मंगलवार को छिंदवाडा कलेक्टर से मिले। कलेक्टर को किसानों ने बताया कि कैसे वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड पेंच एरिया ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की। किसानों की जमीन ले ली लेकिन नौकरी और मुआवजा नहीं दिया। विधायक सोहन बाल्मिक ने 6 बजे बताया कि कलेक्टर ने 7 दिनों में SDM , GM से चर्चा की बात कही है।