मंझनपुर: खाद की किल्लत, रजिस्ट्री रेट की मार और टूटी सड़कों से तंग किसानों ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
कौशाम्बी जिले के किसानों ने शनिवार को सरकार और प्रशासन के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया। डीएपी खाद की किल्लत, रजिस्ट्री दरों में अचानक की गई बढ़ोतरी, जल निगम की खुदाई से बर्बाद हुईं ग्रामीण सड़कें, बिजली मीटरों की मनमानी और कृषि से जुड़ी सुविधाओं की बदहाली को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पर हुंकार भरी।