नागौद: बाबूपुर गांव में चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
Nagod, Satna | May 29, 2026 बाबूपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें चार पहिया वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, रामसिया पाल (पिता बाबूलाल पाल), उम्र 40 वर्ष, अपनी बहन के घर से बाइक द्वारा अपने गांव गुडूआ लौट रहे थे। इसी दौरान बाबूपुर गांव में 4 पहिया वाहन की ठोकर से वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं।