सिवनी: सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
Seoni, Seoni | Jun 30, 2026 सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने कार्यालय बारापत्थर स्थिति कार्यक्रम में मंगलवार को जनसुनवाई कर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में दूर-दराज से आए लोगों ने व्यक्तिगत और जनहित से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। विधायक ने प्रत्येक आवेदक की समस्या गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।