उदयपुर जिले के घासा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में एक मौके से फरार तस्कर है तो दूसरा तस्करी में प्रयुक्त वाहन का स्वामी है। थानाधिकारी करनाराम ने बताया कि डबोक थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले मे कार्रवाई की गई।