फूलपुुर: फूलपुर क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चला जन-जागरूकता अभियान
मंगलवार दोपहर 02 बजे प्रयागराज के फूलपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व मोहम्मद मुर्तजा ने किया, जिनके साथ चालक अमरजीत यादव सहित फायरमैनों की टीम मौजूद रही।टीम ने लोगों को आग से बचाव, गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग और आपात स्थिति में सतर्क रहने की जानकारी दी।