गभाना: चंडौस में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, पुलिस बल व सीआरपीएफ तैनात रहे
चंडौस में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति, उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब कस्बे में भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। गुरुवार को शाम को चार बजे मुख्य बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना और आरती के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। रंग-बिरंगी झांकियां, गूंजते भजन और जयकारों के बीच पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।