बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर के गौ रक्षक की अज्ञात लोगों ने की हत्या।
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर के गौ रक्षक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई है