चैनपुर क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने सोमवार दोपहर 3 बजे पलामू उपायुक्त से समाहरणालय में मिलकर धान बिक्री की लंबित राशि के भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों की बड़ी संख्या को देखते हुए उपायुक्त स्वयं सभागार में पहुंचे, किसानों से मुलाक़ात की और ज्ञापन प्राप्त किया।