करायपरसुराय: बिना लाइसेंस के जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई, हथियार प्रदर्शन व डीजे पर रोक, करायपरसुराय मे शांति समिति की बैठक
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को करायपरसुराय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुशील कुमार पासवान ने की। इस दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।