बेलदौर प्रखंड परिसर स्थित कौशल विकास केंद्र से एक साईकिल की चोरी हो जाने की खबर है। इस संबंध में पीड़ित छात्र ने शुक्रवार को बेलदौर थाना में शिकायत की है। शिकायत के आलोक में पुलिस ने पीड़ित को नगर पंचायत से संपर्क कर वीडियो फुटेज खंगालने की सलाह देते हुए अपने स्तर से इसकी जांच शुरू कर दी है। चोरी की घटना शुक्रवार के दोपहर ढ़ाई बजे के करीब की बताई जा रही है।