जसवंतनगर: ग्राम मलाजनी के पास हाईवे पर स्कूटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घटना में छात्र अमन सहित 2 युवक हुए घायल
अज्ञात वाहन ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पृथ्वीपुरा निवासी अमन और शांती कॉलोनी निवासी अर्जुन घायल हो गए। छात्र अमन जसवंतनगर के महाविद्यालय में बीकॉम की परीक्षा देने जा रहा था। ईएमटी सुधीप कुमार और पायलट विजय वीर ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सक आदित्य कुमार ने सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।