इंदौर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे इंदौर, एयरपोर्ट पर हुआ सिंधिया का जोरदार स्वागत, मीडिया से भी की चर्चा
Indore, Indore | Jul 11, 2024 केंद्रीय मंत्रिमंडल में दूसरी बार शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज इंदौर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर मंत्री तुलसी सिलावट और मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने उनकी अगवानी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और सिंधिया समर्थकों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहीं मीडिया चर्चा करते हुए सिंधिया ने नई जिम्मेदारी देने पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया।