इंदौर: नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने लगाया आरोप, 90 करोड़ की 174 फर्जी फाइल की मूल नस्ती गायब होने की कही बात
Indore, Indore | Jul 11, 2024 इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे आज नगर निगम फर्जी बिल घोटाला मामले को लेकर मीडिया से रूबरू हुए। जहां उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस केवल 48 फाइल में 31 करोड़ के फर्जी भुगतान की जांच कर रही है। जबकि 174 फर्जी फाइलों की मूल नास्ति पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। जिसके कारण वह इस पूरा मामले की जांच नहीं कर पा रही है। जिसमें कई लोगों की संलिप्प्ता है।