बदायूं: अजनाबर गांव के पास होर्डिंग लगाते समय बरेली का युवक नीचे गिरकर हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 12, 2026 जनपद बरेली के थाना बारादरी के दुर्गानगर के रहने वाले 40 वर्षीय दीपू पुत्र बावूराम शर्मा होर्डिंग लगाने का कार्य करता था। वह रविवार सुबह 10:00 बजे के आसपास थाना बिसौली क्षेत्र के अजनावर गांव के पास टीवीएस मोटरसाइकिल कंपनी का होर्डिंग लगा रहा था। होर्डिंग लगाते समय दीपू नीचे गिर गया। तो उसके साथी पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।