धौलपुर: डिस्कॉम और पुलिस की कार्रवाई से बिजली चोरों में मचा हड़कंप, मौके से 650 अवैध जंपर पकड़े, 9 ट्रांसफॉर्मर की घटाई क्षमता
धौलपुर डिविजन के ग्रामीण उपखण्ड के पचगांव व छावनी गांव में डिस्कॉम व पुलिस ने सयुंक्त कार्यवाही की है। जहां लंबे समय से उपभोक्ता बिल नहीं भर रहे थे, साथ ही बड़ी संख्या में लोगों के पास बिजली कनेक्शन भी नहीं थे। यानि कि बिजली तंत्र से सीधे बिजली चोरी की जा रही थी। एक्सईएन विवेक शर्मा ने बताया कि पूर्व में डिस्कॉम ने इन गांव में शिविर भी लगवाए, लेकिन नए कनेक्श