अशोक नगर: बुडेरा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र के बुडेरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार दो लोग घायल हुए हैं। दोनों बाइक सवार बुडेरा निवासी हैं। मोहर सिंह पुत्र पहलवान सिंह जाटव उम्र 41 वर्ष अपने घर से ईसागढ़ के लिए जा रहा था जबकि दिलीप पुत्र लखन सिंह लोधी उम्र 35 वर्ष ईसागढ़ से घर आ रहा था।