रामानुजगंज: मंत्री रामविचार नेताम ने 13 पशुपालकों को सौंपी दुधारू गायें, कहा- पशुपालन बनेगा आत्मनिर्भर गांवों की सबसे बड़ी ताकत
रामानुजगंज मंगलवार छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में आत्मनिर्भरता और आर्थिक समृद्धि की नई कहानी लिखने की दिशा में राज्य सरकार की समग्र डेयरी विकास योजना प्रभावी साबित हो रही है। इसी कड़ी में विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पचावल में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन तथा मछली पालन रामविचार नेताम उपस्थित रहे है