इटावा: कोतवाली इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Apr 18, 2026 कोतवाली इलाके के अंतर्गत तहसील चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी हादसे में बाइक सवार घायल हुए। घटना शनिवार रात करीब 11:30 बजे मध्य प्रदेश इलाके के भिंड जिले के रहने वाले जीतू सोनी जो कि शहर में बाजार से वापस घर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार जीतू घायल हुआ जिसका अस्पताल में इलाज कराया गया है।