अनूपपुर: 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 1.64 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
अनूपपुर। जिले में 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। सीएमएचओ ने जिलेवासियों से 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने की अपील की है। अभियान के तहत जिले में 1,64,963 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 990 पोलियो बूथ बनाए गए हैं तथा 2,013 वैक्सीनेटर तैनात किए गए हैं।