राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत “जीरो फेटेलिटी” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस व एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने हजारा नहर पुल पर संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 97 वाहनों का चालान किया गया और ₹2.25 लाख का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।