रामपुर: ग्राम रमपुरा में सड़क दुर्घटना में होली की छुट्टी पर घर लौट रहे बरेली निवासी 20 वर्षीय युवक की हुई मौत, एक युवक हुआ घायल
Rampur, Rampur | Mar 23, 2024 बरेली के ग्राम शिवपुरी निवासी 20 वर्षीय रामवीर और 18 वर्षीय अजय साले बहनोई है। दोनों ग़ाज़ियाबाद में पकोड़ी का ठेला लगाते है। होली की छुट्टी पर घर लौट रहे थे। थाना शाहबाद क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में रामवीर की मौत हो गई जबकि अजय घायल है। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।