रामपुर: ख़ौद का मझरा गांव में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर, घायल बच्चा जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Mar 23, 2024 अजीमननगर क्षेत्र के ख़ौद का मझरा में बाइक ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को पिता ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बच्चों के पिता की तहरीर पर बाइक सवार युवक को पकड़ लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।